HomeTechnologyMoto G77 Power की लॉन्च डेट कन्फर्म, 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और...

Moto G77 Power की लॉन्च डेट कन्फर्म, 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और दमदार फीचर्स

Moto G77 Power : Motorola भारतीय बाजार में अपने नए Moto G77 Power स्मार्टफोन को 8 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसे अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया है, जिससे इसके लगभग सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं।
यह स्मार्टफोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP प्राइमरी कैमरा और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, फोन में शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस का भी दावा किया जा रहा है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है। आइए जानते हैं Moto G77 Power की लॉन्च डेट, फीचर्स और पूरी डिटेल।
Moto G77 Power : बेहतरीन और खास फीचर्स 

Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा। वहीं MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन इसे अधिक मजबूत बनाता है।

MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलेगें –

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। Motorola का RAM Boost फीचर वर्चुअली RAM बढ़ाने की सुविधा देगा, जबकि microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी सबसे बड़ी खासियत

Moto G77 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 59 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगा।

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।

Android 16 और अन्य फीचर्स

Moto G77 Power Android 16 के साथ बॉक्स से बाहर आएगा। Motorola ने इस स्मार्टफोन के लिए एक Android OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.4 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

कलर ऑप्शन और और अन्य डिटेल्स 

फिलहाल Motorola ने Moto G77 Power की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन Pantone Impenetrable, Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Laurel Green जैसे चार आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

इसकी आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की जानकारी 8 जुलाई को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी।

Related Articles

Latest News