Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों में आ रही कमी, 82.42 प्रतिशत...

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में आ रही कमी, 82.42 प्रतिशत पर पहुंचा रिकवरी रेट

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और रोजाना बड़ी संख्या में नये मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 88,636 नए मामले आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा 59.95 लाख पर पहुंच गया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 92.43 हजार लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं और अब तक देश में कुल 49,41,627 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 82.42 प्रतिशत तक पहुंच गया है और देश में फिलहाल कोरोना के 9,56,402 एक्टिव मामले हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 1124 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में अब तक 94,503 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।

वहीं आईसीएमआर के अनुसार शनिवार को देशभर में 9.87 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं. देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 7.12 करोड़ को पार कर चुका है।

Related Articles

Latest News