HomeTechnologyNothing के प्रीमियम फोन पर तगड़ी छूट, 50MP ट्रिपल कैमरा और शानदार...

Nothing के प्रीमियम फोन पर तगड़ी छूट, 50MP ट्रिपल कैमरा और शानदार ऑफर

Nothing : अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nothing Phone 3 आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह दमदार स्मार्टफोन 41% तक के भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को बड़ी बचत का मौका मिल रहा है। फोन में 50MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव मिलता है, जबकि 5500mAh की बड़ी बैटरी लंबा बैकअप सुनिश्चित करती है। आकर्षक डिजाइन, फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स और शानदार ऑफर्स के चलते Nothing Phone 3 इस समय सबसे चर्चित डील्स में से एक बन गया है। ऐसे में कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का यह बेहतरीन मौका हो सकता है।
Nothing :तगड़े ऑफर के साथ बेहद आकर्षक है ये डील

Nothing Phone 3 इस समय Flipkart पर अपनी अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध है, जिससे यह डील ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बन गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 84,999 रुपये की MRP के साथ लॉन्च किया था, लेकिन फिलहाल इसे सिर्फ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को सीधे 35,000 रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ प्राइस कट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ बैंक ऑफर्स का अतिरिक्त फायदा भी दिया जा रहा है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है। प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप फीचर्स और भारी छूट के चलते Nothing Phone 3 इस वक्त सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स में शामिल हो गया है।

Nothing : बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है –

Nothing Phone 3 की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 37,500 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 47499 रुपये रह जाती है।

Nothing :इस फोन की खासियत 

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। फोन में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। फोन स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। नथिंग ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Nothing :कमाल का कैमरा दिया गया है –

Nothing Phone 3 के कैमरा को देखें तो OIS सपोर्ट के साथ रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें दिया गया है। फोन की मोटाई 8.99mm और वजन 218 ग्राम है।

Related Articles

Latest News