Motorola ने भारत में इस साल जनवरी में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन motorola signature लॉन्च किया था जो कि अब सस्ता मिल रहा है। यह स्मार्टफोन अब कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर का लाभ पा रहा है, जिसके चलते ग्राहकों को काफी बचत हो सकती है।
Signature में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जानिए Motorola Signature पर मिलने वाले ऑफर से लेकर फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से ।
Motorola Signature 12GB+256GB storage variant price
Motorola Signature के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत52,919 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जनवरी, 2026 में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 51,419 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 24,950 रुपये तक बचत हो सकती है। ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की स्थिति पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 8,580 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Motorola Signature Specifications
Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1264×2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
Motorola Signature camera setup
कैमरा सेटअप की बात करें तो Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola Signature dimension
डाइमेंशन की बात करें तो Signature की लंबाई 162.1 मिमी, चौड़ाई 76.4 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है। जबकि इस फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।











