Divyanka Tripathi : टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का एक भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिव्यांका अपने नवजात जुड़वा बेटों को अस्पताल से घर लेकर आती नजर आ रही हैं। सफेद कंबल में लिपटे बच्चों को गोद में लिए दिव्यांका परिवार के साथ जैसे ही घर के गेट पर पहुंचीं, वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उनका स्वागत करते हुए दरवाजा खोला। इस दौरान दिव्यांका ने बेहद अपनापन दिखाते हुए गार्ड के साथ प्यारा सा संवाद किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस विनम्र और स्नेहभरे व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
Divyanka Tripathi : नवजात बेटे की एक झलक सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई
घर में प्रवेश करने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे बढ़ने के बजाय रुककर बेहद प्यार से अपने नवजात बेटे की एक झलक सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई। गार्ड ने भी स्नेह और अपनापन दिखाते हुए बच्चे को आशीर्वाद दिया और मुस्कुराते हुए उसे निहारते रहे। यह छोटा सा लेकिन भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस दिव्यांका की सादगी, विनम्रता और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके इस खूबसूरत जेस्चर को दिल जीत लेने वाला बताते हुए कहा कि यही संस्कार बच्चों को भी आगे चलकर मिलेंगे।
Divyanka Tripathi : यूजर ने लिखा -मां संस्कार साफ दिखाई दे रहें है –
एक यूजर ने लिखा- उनका दिल वाकई बहुत दयालु है। दूसरे ने कहा- कितने प्यारे अंदाज में वह अपने बच्चे को गार्ड को दिखा रही हैं। एक और फैन ने लिखा- वह बहुत अच्छी हैं, बिल्कुल भी नखरे नहीं करतीं, जबकि एक ने कहा- वह बहुत प्यारी हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी बताया कि परिवार सुरक्षा गार्ड को अपने व्लॉग और मुलाकातों के जरिए सालों से जानता है।
Divyanka Tripathi : दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वा बेटे को जन्म
कई लोगों ने दिव्यांका की इस बात के लिए सराहना की कि उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को परिवार के इस खुशी के पल का हिस्सा बनाया, जब उन्होंने घर में नए सदस्य का स्वागत किया। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने जुड़वां बेटों का स्वागत किया, वे शुक्रवार शाम को अपने बच्चों के साथ अस्पताल से घर लौट आए।











