Monday, June 15, 2026
HomeबॉलीवुडFIFA के मंच पर नोरा फतेही का जलवा, डांस ने जीता दिल

FIFA के मंच पर नोरा फतेही का जलवा, डांस ने जीता दिल

FIFA : कनाडा में आयोजित FIFA ओपनिंग सेरेमनी के विशेष आयोजन में बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। नोरा ने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ फुटबॉल एंथम पेश किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। लाल रंग की स्टाइलिश कटआउट ड्रेस और अपने सिग्नेचर बेली डांस मूव्स के साथ उन्होंने मंच पर जबरदस्त ऊर्जा बिखेरी, जबकि सैकड़ों डांसर्स ने उनका साथ दिया।

उनकी दमदार परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इस भव्य आयोजन में कैटी पेरी ने भी लॉस एंजिल्स में आयोजित यूनाइटेड स्टेट्स ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति दी, जहां वह अनीता, फ्यूचर, लिसा, रेमा और टायला जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ मंच साझा करती नजर आईं।

फीफा-2026-ओपनिंग-सेरेमनी

यह परफॉर्मेंस ऐसे समय में हो रही है जब नॉर्थ अमेरिका में FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 11 जून को मेक्सिको सिटी में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच हुए ओपनिंग मैच के साथ हुई थी।

मेक्सिको-सिटी-में-ग्लैमर-का-तड़का

मेक्सिको सिटी में हुई पहली ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा और बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया था। उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल गाने ‘डाई डाई’ (Dai Dai) की पहली लाइव परफॉर्मेंस दी थी। स्टेज पर परफॉर्म करने वाले अन्य कलाकारों में एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस और माना शामिल थे।

सेकेंड-सेरेमनी-के-स्टार-परफॉर्मर्स

टोरंटो, कनाडा में एक दूसरी ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें एलैनिस मोरिसैट, एलेशिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज़ और माइकल बुबले ने परफ़ॉर्म किया। 2026 FIFA वर्ल्ड कप इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा वर्जन है, जिसमें अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता 19 जुलाई को फाइनल के साथ खत्म होगी।

Related Articles

Latest News