Monday, June 15, 2026
HomeTechnologyPoco C85 5G के 6000mAh बैटरी वाले दमदार फोन पर ₹6,000 की...

Poco C85 5G के 6000mAh बैटरी वाले दमदार फोन पर ₹6,000 की भारी छूट, ऑफर ने मचाया धमाल

Poco C85 5G : इस समय शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है, जिससे यह बजट सेगमेंट का एक आकर्षक स्मार्टफोन बन गया है। दिसंबर 2025 में लॉन्च हुए इस फोन को Flipkart पर एमआरपी से 31% तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Poco C85 5G में 50MP का दमदार कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो इसे लंबे बैकअप और शानदार एंटरटेनमेंट के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। अगर आप कम कीमत में फीचर-पैक 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ऑफर की बात करें तो –

Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 20,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब फोन को डिस्काउंट के साथ 14,499 रुपयें में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर 5 हजार रुपये से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट आ गया है। ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक डिस्काउंट भी कंपनी ने दिया है।  Poco C85 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 725 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 6 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 13,774 रुपये रह जाती है।

Poco C85 5G खासियत

Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और TUV फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Mali-G57 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर काम करता है। कंपनी 2 बड़े एंड्रॉइड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो

C85 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है।

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग 

इस फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.49 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 211 ग्राम है।

Related Articles

Latest News