Monday, June 15, 2026
HomeTechnologyNothing Phone 3 पर बंपर ऑफर, ₹36,000 तक की भारी छूट

Nothing Phone 3 पर बंपर ऑफर, ₹36,000 तक की भारी छूट

Nothing Phone 3 : प्रीमियम डिजाइन और दमदार फ्लैगशिप फीचर्स के लिए चर्चित Nothing Phone 3 अब Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के मुकाबले इसकी कीमत में बड़ी कटौती की गई है, वहीं बैंक ऑफर्स, EMI विकल्प और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर ग्राहक इसे ₹42,000 से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस आकर्षक डील ने ऑनलाइन खरीदारों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, क्योंकि कम कीमत में हाई-एंड स्मार्टफोन पाने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस कैमरा फीचर्स से लैस यह स्मार्टफोन इस समय सबसे चर्चित डील्स में शामिल हो गया है।
Nothing Phone 3 : Flipkart पर मिल रहा बड़ा ऑफर

 

Flipkart की लेटेस्ट लिस्टिंग के अनुसार Nothing Phone 3 का 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट पहले ₹59,999 में उपलब्ध था। लेकिन अब इस पर करीब 37% की कटौती के बाद इसकी कीमत घटकर ₹41,999 तक पहुंच गई है।

यह ऑफर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए और भी फायदेमंद हो जाता है जिनके पास Bank of Baroda का क्रेडिट कार्ड है। इस कार्ड के जरिए यूजर्स को अतिरिक्त ₹18,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाती है। यदि आप इस बैंक डिस्काउंट को हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो सीधे आप फ्लैगशिप फोन पर 32 हजार की तगड़ी बचत कर सकते हैं।

EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध

जिनके पास BoB क्रेडिट कार्ड नहीं है, उनके लिए भी Flipkart ने EMI और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध कराए हैं। यूजर्स इस फोन को लगभग ₹1,477 प्रति माह की EMI पर 36 महीनों तक खरीद सकते हैं। इसके अलावा, पुराने डिवाइस पर ₹15,200 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

हालांकि यह फोन पहले भी डिस्काउंट पर देखा गया है, लेकिन मौजूदा मेमोरी क्राइसिस के बीच यह ऑफर काफी आकर्षक माना जा रहा है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार 256GB वेरिएंट की स्टॉक स्थिति भी सीमित बताई जा रही है।

Related Articles

Latest News