Jabalpur–Ayodhya :यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त यात्री यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रेल प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन और उनकी अवधि बढ़ा रहा है।
इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के लिए चलाई जा रही कई स्पेशल ट्रेनों की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
Jabalpur–Ayodhya : इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना, भीड़ कम करना और त्योहारों व अवकाश के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करना है।
Jabalpur–Ayodhya : इसी कड़ी में यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे से संचालित गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 24-24 फेरे विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.
यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित तिथि, ठहराव, समय-सारणी एवं कोच सरंचना के अनुसार ही चलेंगी.
ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक (मंगलवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 14 जुलाई तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 21 जुलाई से 29 दिसम्बर तक और चलती रहेगी. (24 सेवाएं).











