Wednesday, July 8, 2026
HomeबॉलीवुडBox Office पर 'मैं वापस आऊंगा' का तूफान, 'कॉकटेल 2' और 'बेबी...

Box Office पर ‘मैं वापस आऊंगा’ का तूफान, ‘कॉकटेल 2’ और ‘बेबी डू डाई डू’ का खेल खत्म

Box Office : इम्तियाज अली के द्वारा निर्देशन की गई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ एक भावुक प्रेम कहानी है जो कि देश के विभाजन के दर्द और यादों पर महान है। इस फिल्म कई दिग्गज सितारे जैसे नसीरुद्दीन शाह के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शर्वरी वाघ ने मुख्य भूमिका निभाई है। बता दें कि इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी चर्चा में है।

ये फिल्म अपने बजट के करीब पहुंच गई है। वहीं लिव-इन में रह रहे कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती कहानी ‘कॉकटेल 2’ करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म है। चलिए जानतें हैं कि ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई कहां पहुंची है। वहीं बीते हफ्ते 6 दिन पहले रिलीज हुई हुमा कुरैशी,रचित सिंह,चंकी पांडे,सिकंदर खेर,सीमा पाहवा की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के इस वक्त केवल 164 शोज़ चल रहे हैं।

Box Office : इस फिल्म की कहानी की बात करें तो बहुत ही मजेदार साबित होगी –

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) की है, जो डिमेंशिया से पीड़ित होने के बावजूद पाकिस्तान के सरगोधा में अपने पुराने प्यार को खोजना चाहते हैं। उनका पोता निर्वैर दिलजीत दोसांझ इस जर्नी में उनकी मदद करता है। ये फिल्म अधूरे प्यार की एक भावुक कहानी है जिसके केंद्र में देश का विभाजन भी है।

‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई की बात करें तो –

करीब 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म कमाई के मामले में बजट को पार कर गई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ के करीब 1,121 शोज़ चल रहे हैं। फिल्म को करीब 26 दिन गुजर गए हैं और इसने चौथे मंगलवार को करीब 75 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर ₹70.17 Cr रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं इसने ₹58.90 Cr का नेट कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक ₹90.37 Cr की कमाई कर ली है।

‘कॉकटेल 2’ को तो ‘मै वापस आऊंगा’ ने बुरी तरह पछाड़ा 

वहीं अगर बात करें ₹150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म कॉकटेल -2 की तो ये 19 दिनों के बावजूद अपना बजट नहीं निकाल पाई है। इस फिल्म की कहानी 16 साल से एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना) की कहानी है। घरवालों की तरफ से शादी का दवाब बढ़ता है तो दोनों इटली पहुंचते हैं और यहां उनकी मुलाकात होती है दीया की मनमौजी दोस्त एली (कृति सेनन) से।दीया कुणाल की परीक्षा लेना चाहती है और वो एली को उसे अपनी तरफ लुभाने कहती है और यहां से वो प्यार भरा रिश्ता धोखे, शक और इमोशनल ड्रामा में बदल जाता है।

 ‘बेबी डू डाई डू’ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई –

हुमा कुरैशी की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की तारीफों के बावजूद फिल्म कमाई में पिछड़ गई है। हालांकि, इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि फिल्म को शोज़ ही बहुत कम मिले हैं। इसने मंगलवार को केवल 36 लाख रुपये की कमाई की है। इसने 5 दिनों में ₹2.58Cr रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

Related Articles

Latest News