Motorola Razr 70 – Specifications
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Razr 70 में 6.9-इंच का इनर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2640 पिक्सल हो सकता है। इसके अलावा 3.63-इंच का आउटर डिस्प्ले भी मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन करीब 1056 x 1066 पिक्सल हो सकता है। यह सेटअप यूजर्स को फोल्डेड और अनफोल्डेड दोनों मोड में बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।
Motorola Razr 70 -performance
परफॉरमेंस के लिए Motorola Razr 70 में 2.75GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, हालांकि अभी चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है। यह फोन 8GB, 12GB और 16GB RAM ऑप्शंस के साथ आ सकता है, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB तक के विकल्प मिल सकते हैं।
Motorola के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है, जिससे यह डिवाइस फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। बैटरी की बात करें तो इसमें लगभग 5200mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड टर्बोपावर और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर रन कर सकता है, जिसके ऊपर Motorola का Hello UI देखने को मिलेगा। कैमरा सेटअप भी काफी दमदार हो सकता है—बाहरी पैनल पर डुअल 50MP सेंसर और अंदर की स्क्रीन पर होल-पंच डिजाइन के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है, जो इसे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार बनाता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Motorola Razr 70 Ultra को 2026 की दूसरी तिमाही के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी संभावित कीमत करीब ₹1,29,999 के आसपास हो सकती है, जो इसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में रखती है।
Motorola Razr 70 – camera setup
कैमरा की बात करें तो Motorola Razr 70 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP + 50MP सेंसर शामिल हो सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में यह फोन 4500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जो फोल्डेबल सेगमेंट में अच्छा बैकअप दे सकती है।










