Thursday, July 9, 2026
Homeराष्ट्रीयWeather Alert: 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 90 की रफ्तार से चलेंगी...

Weather Alert: 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 9 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

up में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का कहर जारी –

मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, कन्नौज, कानपुर देहात, बांदा, बाराबंकी, एटा, इटावा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 29 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में भी तूफानी बारिश के चलते अधिकतम जिले हुए जल मग्न –

पटना, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मध्यम से भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, 9 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा

नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है। वहीं, 9 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, चंबा और ऊना में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 9 जुलाई को मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम का हाल

उधमपुर, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, शोपियां, गांदरबल, बडगाम,मिरपुर, कुपवाड़ा और डोडा में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट

रांची, पलामू, चतरा, दुमका, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, साहेबगंज, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, गोड्डा और हजारीबाग में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, 9 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल में भी आंधी -बारिश की चेतावनी –

कोलकाता, बांकुड़ा, दुर्गापुर, जलपाईगुरी, नादिया, कालिम्पोंग, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और कोलकाता में मध्य से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब में कई किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार –

गुरदासपुर, तरनतारन, लुधियाना, मोगा, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, सास नगर और बठिंडा में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश से अलर्ट जारी –

मुरैना, दतिया, छतरपुर, सिवनी, टीकमगढ़, मांडला, बालाघाट, रीवा, सीधी और गुना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा। वहीं, भोपाल में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में भी झमाझम बारिश से मौसम बना खुशनुमा –

करौली, अलवर, बीकानेर, बाड़मेर, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर,जैसलमेर, कोटा, जयपुर, अजमेर और टोंक में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Related Articles

Latest News