Saturday, July 4, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Monsoon : मध्य प्रदेश में मानसून का कहर ,बारिश का रेड...

MP Monsoon : मध्य प्रदेश में मानसून का कहर ,बारिश का रेड अलर्ट जारी

MP Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और 3 जुलाई को भी राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के अनुसार, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अनेक हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज होने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है।. 
MP Monsoon: इन जिलों में सबसे ज्यादा बरसेंगें बादल

मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर और सागर में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है.

इसके अलावा विदिशा, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, उमरिया, कटनी, जबलपुर और दमोह में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. वहीं भोपाल, अलीराजपुर, झाबुआ, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

MP Monsoon: भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजगढ़, शाजापुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है.

इसके अलावा रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, मंदसौर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मंडला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.

MP Monsoon: पिछले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम का हाल 

बीते 24 घंटे के दौरान जबलपुर और शहडोल संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई. इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और रीवा संभाग में भी कई स्थानों पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई. बारिश के कारण कई जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और मौसम पहले की तुलना में काफी सुहावना हो गया.

कहां कितना तापमान दर्ज हुआ?
प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रतलाम में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद मंदसौर में 36.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 36.4 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा में 36.2 डिग्री और धार में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ.
वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान बैतूल में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद मलाजखंड (बालाघाट) में 28.7 डिग्री, सिवनी में 29.4 डिग्री, कटनी के करौंदी में 30.3 डिग्री और खंडवा तथा अमरिया में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
यदि न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) सबसे ठंडा रहा, जहां 20.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. इसके बाद खंडवा में 20.4 डिग्री, धार में 20.8 डिग्री, खरगोन में 21 डिग्री और इंदौर में 21.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. दूसरी ओर खजुराहो (छतरपुर) में 28 डिग्री, ग्वालियर और पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में 27.4 डिग्री, श्योपुर में 27.2 डिग्री, तालुन (बड़वानी) में 26.7 डिग्री और राजगढ़ में 26.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

क्या कारण है मौसम के सक्रिय रहने का –

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र, सक्रिय मानसून और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. यही वजह है कि प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.

Related Articles

Latest News