Thursday, July 9, 2026
Homeमध्य प्रदेशWCR : जबलपुर रेल मंडल में मेडिकल क्लेम घोटाला, 10 कर्मचारी निलंबित

WCR : जबलपुर रेल मंडल में मेडिकल क्लेम घोटाला, 10 कर्मचारी निलंबित

WCR : जबलपुर रेल मंडल में चिकित्सा क्षतिपूर्ति (मेडिकल क्लेम) फर्जीवाड़े का मामला लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में सात और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जिसके बाद कार्रवाई का आंकड़ा बढ़कर 10 कर्मचारियों तक पहुंच गया है। रेलवे प्रशासन ने आरोपित कर्मचारियों से रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
WCR : जांच में दावा राशि से अधिक भुगतान और आपसी मिलीभगत से फर्जी मेडिकल क्लेम पास कराने के संकेत मिले हैं। वहीं, इस पूरे गोरखधंधे में एक वरिष्ठ अधिकारी की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने जांच तेज कर दी है और आगे भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

हाल ही में जिन सात कर्मियों को निलंबित किया गया है, वह सभी टेक्नीशियन हैं और वर्तमान में भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत पदस्थ हैं. चिकित्सा क्षतिपूर्ति में धांधली का पर्दाफाश न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) में पदस्थ कर्मचारी की शिकायत से हुआ. उसके वेतन खाते में अचानक लगभग पांच लाख रुपये आ गए थे.

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण कुमार चतुर्वेदी ने न्यू कटनी जंक्शन के इलेक्ट्रानिक लोको शेड में पदस्थ कुछ अन्य कर्मियों के वेतन-भत्ता रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि ऐसे अनियमित भुगतान कुछ अन्य कर्मियों को किए गए हैं.

ये कर्मचारी किए गए निलंबित

जागेंद्र कुमार श्रीवास, अतुल राजमान लोटन, राजा भैया तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, सुरेखा कौरव, अमित कच्ची, बृजेश कुमार पासी. इन पर पहले हो चुकी है कार्रवाई- लेखा विभाग के वरिष्ठ लेखा सहायक रामेश्वर अग्रवाल, कार्मिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव व अतुल कुमार जोहरे.

Related Articles

Latest News