Friday, July 10, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather : मानसून की रफ्तार तेज , आंधी - बारिश का...

MP Weather : मानसून की रफ्तार तेज , आंधी – बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather :देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अब इसका असर मध्य प्रदेश में भी साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather : आज कई जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है –
मौसम विभाग ने मुताबिक, 10 जुलाई को मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. यहां कई जिलों में भारी से  भारी बारिश की संभावना जताई गई है.  मौसमg विभाग के अनुसार, दतिया, भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर सहित ‘अनेक स्थानों पर’ हल्की से मध्यम बारिश होने संभावना है.

 सामान्य से कहीं ज्यादा बादल बरसेंगें –
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार सामान्य तिथि से महज एक दिन की देरी से यानी 09 जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया है. इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और  प्रदेशवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से पूरी तरह निजात मिल रही है. हालांकि, राहत के साथ मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है. दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है. ऐसे यहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम और भी सक्रिय रहेगा –

आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेजी से जारी रहेंगी क्योंकि चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ लगातार सक्रिय हैं. प्रदेश के शेष जिलों जैसे बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ‘कुछ स्थानों पर’ बारिश के साथ ही तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा) और बिजली चमकने का अनुमान है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार-

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना सिस्टम अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा, जिससे आगामी दिनों में भी पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना रहेगा और मौसम सुहाना रहेगा.

Related Articles

Latest News