Monday, July 13, 2026
HomeTechnologyMotorola Edge 70 Max में 7100mAh की पावरफुल बैटरी , सिंगल चार्ज...

Motorola Edge 70 Max में 7100mAh की पावरफुल बैटरी , सिंगल चार्ज में 58 घंटे का दम

Motorola Edge 70 Max की लॉन्चिंग अब बेहद करीब है और कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई अहम फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7100mAh की विशाल बैटरी है, जिसे कंपनी ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बताया है। दावा किया जा रहा है कि यह बैटरी लंबे समय तक शानदार बैकअप देगी, जबकि इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। दमदार बैटरी और आकर्षक फीचर्स के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले ही यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Motorola Edge 70 Max भारत में प्राइस

Motorola Edge 70 Max की भारत में 15 जुलाई को आधिकारिक एंट्री होने जा रही है। लॉन्च से पहले इसकी Flipkart माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे साफ है कि फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को 15 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Green, Light Blue और Black जैसे आकर्षक रंगों में दस्तक दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, जिससे लॉन्च इवेंट को लेकर यूजर्स की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Motorola Edge 70 Max विशेषतांए और खासियत  

Motorola Edge 70 Max में कंपनी ने QHD+ डिस्प्ले दिया है जो कि एक LTPO पैनल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 7000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। Edge 70 Max में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट आने वाला है। मैमोरी की बात करें तो 12GB LPDDR5X RAM इसमें दी गई है। फोन में 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा है।

Motorola Edge 70 Max बैटरी

Motorola Edge 70 Max को कंपनी ने इसकी बैटरी कैपिसिटी के लिए हाइलाइट किया है। फोन में धांसू बैटरी दी गई है। यह फोन 7100mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 58 घंटे चल सकता है। साथ में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग फीचर है। इसमें कंपनी ने 25W मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके लिए कहा गया है कि यह कैटिगरी की सबसे तेज मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग से लैस है। फोन में मेग्नेटिक एक्सेसरी का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन मेग्नेटिक सिस्टम मिलने वाला है।

Related Articles

Latest News