Samsung Galaxy M47 5G : भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 29 जून को इस दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रही है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोन में 6.7 इंच का शानदार AMOLED डिस्प्ले, लंबे समय तक चलने वाली 6000mAh की बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन देखने को मिलेगा।
इसके अलावा 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और आकर्षक कलर ऑप्शन इसे और भी खास बनाते हैं। दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के साथ Samsung Galaxy M47 5G अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है। अब सभी की नजरें इसकी कीमत और आधिकारिक लॉन्च पर टिकी हैं।
Samsung Galaxy M47 5G: डेट भारत में कंफर्म
लॉन्च डेट भारत में कंफर्म हो गई है। Samsung का यह फोन 29 जून को मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। फोन के लगभग सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा ब्रांड ने कर दिया है। इसे दो खूबसूरत रंगों में दिखाया गया है।
Samsung Galaxy M47 5G : कई रंगो में उपल्बध
Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी ने दो रंगों में टीज किया है। यह फोन Rogue Red और Blaze Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत का खुलासा अभी अधिकारिक रूप से होना बाकी है। वहीं, कई टिप्स्टर ने फोन की कीमत के बारे में कहा है कि यह भारत में 30 हजार रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है।
डिस्प्ले
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसके डिस्प्ले पर कंपनी Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन देने जा रही है। इसके अलावा इसमें 4 गुना स्क्रैच रिस्सटेंस फीचर दिया गया है। साथ ही 2 मीटर का फाल रसिस्टेंस भी इस डिवाइस में मिलता है। कंपनी ने फोन को धूल और पानी से सुरक्षा भी दी है। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक OS अपडेट्स देने वाली है। साथ में 6 साल तक ही इसमें सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते रहेंगे।
Galaxy M47 5G में क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट मिलने वाला है। टिप्स्टर Debayan Roy की मानें तो फोन के अंदर Snapdragon 6 Gen 3 SoC की पुष्टि हुई है। फोन में कंपनी ने LPDDR5X RAM दी है और UFS 3.1 स्टोरेज को पेअर किया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है जिस पर One UI 8.5 की स्किन मौजूद होगी।
रियर सेटअप
सैमसंग का Galaxy M47 5G तीन कैमरा वाले रियर सेटअप के साथ आने वाला है। फोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ में 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने वाला है। तीसरे कैमरा के तौर पर 2MP का मैक्रो शूटर फोन में दिया गया है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। यह HDR को भी सपोर्ट करेगा।
सेल्फी कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी एम47 5G के फ्रंट में पंचहोल के अंदर सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
बैटरी, चार्जिंग
Samsung Galaxy M47 5G में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से क्षमता का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।











