WCR : जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्द्येश्य से रेल प्रशासन द्वारा 04171/04172 प्रयागराज जंक्शन-तिरुनेलवेली जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शनसे 01अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक तथा तिरुनेलवेली जंक्शन से 03 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक चार-चार ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल पर सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहराव देकर अपने गंतव्य को जाएगी।
प्रयागराज जंक्शन-तिरुनेलवेली जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (4-4 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04171 प्रयागराज जंक्शन-तिरुनेलवेली जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को प्रयागराज जंक्शन से सुबह 10:20 बजे प्रस्थान कर, सतना दोपहर 13:30 बजे, कटनी 15:00 बजे, जबलपुर 16:40 बजे, इटारसी 21:25 बजे आगमनकर और निर्धारित मार्ग से होकर तीसरे दिन सोमवार दोपहर को तिरुनेलवेली जंक्शन 13:15 बजे पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 04172 तिरुनेलवेली जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन साप्ताहिक प्रत्येक सोमवार को तिरुनेलवेली जंक्शन से रात 23:30 बजे प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग से होते हुए तीसरे दिन इटारसी दोपहर 15:05 बजे, जबलपुर 18:05 बजे, कटनी 19:40 बजे, सतना 21:00 बजे पहुँचकर और चौथे दिन गुरुवार को प्रयागराज जंक्शन 03:30 बजे पहुँचेगी।
ठहराव स्टेशन- मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन, तेनाली जंक्शन, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर जंक्शन, रेनीगुंटा जंक्शन, कटपडी जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, सेलम जंक्शन, नमक्कल, करूर, डिंडीगुल, मदुरै जंक्शन, विरुधुनगर जंक्शन, सत्तूर, कोविलपट्टी।
इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
इस स्पेशल ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।











