Rashmika Mandanna : बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस और एक्शन सीन की शूटिंग कर रही थीं, तभी उनके कूल्हे (हिप) में गंभीर चोट लग गई और हिप टेंडन फट गया। डॉक्टरों के अनुसार, यह चोट आमतौर पर पेशेवर एथलीटों में देखने को मिलती है और पूरी तरह ठीक होने के लिए आराम बेहद जरूरी होता है।
इसी वजह से डॉक्टरों ने रश्मिका को कुछ हफ्तों तक शूटिंग से दूर रहने और पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है। रश्मिका की चोट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
रश्मिका को 6 हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह
रश्मिका मंदाना की पूरी मेडिकल जांच हो चुकी है और उन्हें सलाह दी गई है कि वह छह हफ्ते तक पूरी तरह आराम करें। इसके बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन थैरेपी करवाने की सलाह दी गई है। रश्मिका को चोट लगने के कारण फिल्म के शेड्यूल पर असर पड़ने की संभावना है। साथ ही इससे एक्ट्रेस का शूट का बाकी काम भी प्रभावित होगा। फिलहाल, रश्मिका कुछ एड कैंपेन के अलावा ‘रणबाली’ और ‘मायसा’ जैसी फिल्मों में बिजी थीं।
आधिकारिक बयान जारी नहीं
अभी चोट को लेकर रश्मिका मंदाना या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, पर फैंस परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी रश्मिका को साफ तौर पर हिदायत दी है कि काम पर लौटने से ज्यादा उन्हें पहले अपने ठीक होने पर ध्यान देना होगा।
फरवरी में शादी के बाद काम पर लौटी थीं रश्मिका
रश्मिका ने फरवरी 2026 में ही विजय देवरकोंडा से शादी की थी और कुछ समय बाद ही वह काम पर लौट आई थीं। तब उन्होंने फिल्म ‘मायसा’ की शूटिंग शुरू की। इसके अलावा वह ‘रणबाली’ में भी बिजी थीं, जिसमें उनके ऑपोजिट विजय देवरकोंडा हैं। हाल ही रश्मिका फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं, जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर भी थे।











