जबलपुर. आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा विशेष किराये पर रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन का 1-1 ट्रिप संचालन किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवम्बर को तथा गाड़ी संख्या 01662 गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल 12 नवम्बर को रवाना होगी. रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है.
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर, नर्मदापुरम 15:25 बजे, इटारसी 15:55 बजे, पिपरिया 17:10 बजे, गाडरवारा 17:45 बजे, नरसिंहपुर 18:25 बजे, जबलपुर 19:25 बजे, सिहोरा रोड 20:10 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:45 बजे, पहुँचकर अगले दिन मानिकपुर मध्यरात्रि 00:18 बजे, प्रयागराज छिवकी 02:10 बजे, मिजऱ्ापुर 03:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय 05:10 बजे, बक्सर 06:40 बजे, आरा 08:10 बजे और सुबह 09:15 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी.
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन दानापुर स्टेशन से 11:20 बजे प्रस्थान कर, आरा 11:50 बजे, बक्सर 12:40 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय 15:10 बजे, मिजऱ्ापुर 16:38 बजे, प्रयागराज छिवकी 18:15 बजे, मानिकपुर 22:00 बजे, पहुँचकर अगले दिन मध्यरात्रि में सतना 00:55 बजे, मैहर 01.28 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे, जबलपुर 03:50 बजे, नरसिंहपुर 05:00 बजे, गाडरवारा 05:30 बजे, पिपरिया 06:00 बजे, इटारसी 08:10 बजे, नर्मदापुरम 08:45 बजे, पहुँचकर और सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी.
कोच संरचना: इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य श्रेणी के 04 तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे.







