Homeराष्ट्रीयदेश में एक लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण से मौत का...

देश में एक लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण परेशानी का सबब बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 79,476 मामले सामने आये हैं।

जिसके बाद देश में कोरोनो वायरस से संक्रमण के कुल मामले 64,73,545 हो गए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,069 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1,00,842 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 9,44,996 एक्टिव मामले हैं और अब तक देश में 54,27,707 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Related Articles

Latest News