Homeराष्ट्रीयWeather Alert: अगले 10 घंटे 12 राज्यों पर भारी! मूसलाधार बारिश के...

Weather Alert: अगले 10 घंटे 12 राज्यों पर भारी! मूसलाधार बारिश के साथ 70 KM की रफ्तार से हवाएं

मानसून के सक्रिय दौर के बीच आज, 15 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश के आसार हैं, वहीं पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश तेज हो सकती है। पूर्वी भारत में झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए IMD ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात और विदर्भ समेत कई इलाकों में बारिश का असर रहेगा। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी दौर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल –

राजधानी में आज आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से हल्की बारिश के कई दौर हो सकते हैं और शाम तक भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। IMD के अनुसार दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

UP में आज कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है। IMD ने 15 अगस्त को दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र और मऊ समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। IMD ने 14 से 19 अगस्त के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। पटना, नालंदा, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय, समस्तीपुर, सहरसा, किशनगंज, जहानाबाद, शेखपुरा, कटिहार, खगड़िया, कैमूर, सारण, रोहतास, लखीसराय और सुपौल में बारिश हो सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

MP में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में आज मौसम बेहद सक्रिय रह सकता है। IMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, देवास, अलीराजपुर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सीधी, पन्ना, गुना, मुरैना और खंडवा में बारिश के आसार हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में आज बारिश का असर काफी तेज रह सकता है। IMD ने 15 अगस्त को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश तेज हो सकती है। IMD ने 15 और 16 अगस्त को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। शिमला, मनाली, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, ऊना, किन्नौर, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, चंबा और मंडी में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। शिमला में अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में आज कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने 14 और 15 अगस्त को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, गुरुदासपुर, जालंधर और बरनाला में बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश का असर

गुजरात में आज भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। IMD ने गुजरात क्षेत्र में 14 और 15 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं विदर्भ में 17 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।कोंकण और गोवा में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। महाराष्ट्र के मध्य हिस्सों में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।

मछुआरों के लिए भी चेतावनी

IMD ने उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर समुद्र के खराब रहने की चेतावनी दी है। मछुआरों को 15 अगस्त की सुबह तक उत्तर बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Latest News