जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर–हज़रत निजामुद्दीन–जबलपुर एक्सप्रेस रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन एक-एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी।
जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल (2 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शनिवार 29 अगस्त 2026 दिन को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा 21:35 बजे, दमोह 22:55 बजे, अगले दिन सागर 00:15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 05:50 बजे, ग्वालियर 07:30 बजे, धौलपुर 08:50 बजे, आगरा कैंट 09:30 बजे, मथुरा जं. 11:10 बजे, कोसी कला 11:43 बजे तथा रविवार को हज़रत निजामुद्दीन दोपहर 14:25 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01702 हज़रत निजामुद्दीन–जबलपुर स्पेशल ट्रेन रविवार 30 अगस्त 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन हज़रत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान कर कोसी कला 17:50 बजे, मथुरा जं. 19:35 बजे, आगरा कैंट 20:30 बजे, धौलपुर 21:18 बजे, ग्वालियर 22:25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मध्यरात्रि 00:05 बजे, सागर 03:30 बजे, दमोह 04:40 बजे, कटनी मुड़वारा 06:10 बजे तथा सोमवार को जबलपुर सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
नोट:- रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।
यात्री रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस या रेलवन एप ऑनलाइन माध्यम वेबसाइड से प्राप्त कर सकते है।











