Friday, August 28, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Transco : 132 KV लखनादौन सबस्टेशन का MD सुनील तिवारी ने...

MP Transco : 132 KV लखनादौन सबस्टेशन का MD सुनील तिवारी ने किया निरीक्षण

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के एम डी (प्रबंध संचालक) सुनील तिवारी ने सिवनी जिले के 132 केवी एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन, लखनादौन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबस्टेशन की वोल्टेज प्रोफाइल, विद्युत भार (लोड) की स्थिति तथा क्षेत्र की बढ़ती विद्युत आवश्यकता की समीक्षा की।

समीक्षा के उपरांत प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने लखनादौन सबस्टेशन में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में संचालित दो पावर ट्रांसफार्मरों के साथ तीसरे पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से सिवनी जिले के इस क्षेत्र की पारेषण व्यवस्था और अधिक विश्वसनीय एवं सुदृढ़ होगी। इससे लखनादौन तहसील सहित आदिवासी बहुल क्षेत्रों धूमा, आदेगांव, छपारा, कहानी तथा धनोरा के हजारों घरेलू एवं कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

आउटसोर्स कर्मियों से किया संवाद-

निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने सबस्टेशन के आपरेशन एवं मेंटेनेंस व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा आउटसोर्स कार्मिकों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्मिकों को विद्युत तंत्र की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये अधिकारी रहे उपस्थित–

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (टेस्टिंग) एम. वाई. मंसूरी, अधीक्षण अभियंता (टेस्टिंग) सिवनी एन. एस. लोधी, कार्यपालन अभियंता अरुण वैध, सहायक अभियंता मा डोंगरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News