Monday, August 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशNarmada में पानी की आवक हुई कम , बरगी बांध के सभी...

Narmada में पानी की आवक हुई कम , बरगी बांध के सभी गेट बंद

जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के बरगी बांध में पानी की आवक कम होने के बाद शनिवार शाम 4:30 बजे बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए। शनिवार शाम 4 बजे बांध का जलस्तर 421.15 मीटर दर्ज किया गया, जबकि उस समय बांध में 582 क्यूमेक पानी की आवक हो रही थी।

बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। बांध के ऑपरेशनल मैनुअल के अनुसार 31 अगस्त तक जलस्तर को अधिकतम 422.50 मीटर तक रखा जा सकता है।.

उल्लेखनीय है कि दोपहर तक बांध के 5 गेट खुले रखे गये थे, लेकिन उसके बाद स्थिति का आंकलन करने के बाद बांध प्रबंधन ने जल की आवक घटने पर निर्णय लिया कि बांध के सभी गेट बंद कर दिये जाएं. जिसे शाम को अमल में लाया गया. पिछले कुछ दिनों से बांध के जल भराव क्षेत्र अमरकंटक, डिंडौरी, मंडला व सिवनी जिले में बारिश कम हुई है, जिसके चलते बांध में जल की आवक कम होने लगी है.

Related Articles

Latest News