Xiaomi Pad 9 Pro Max Launch: Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप टैबलेट पोर्टफोलियो में नया मॉडल जोड़ते हुए Xiaomi Pad 9 Pro Max लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस प्रीमियम टैबलेट को Xiaomi 18 Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ पेश किया है।
टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Xuanjie O3 चिपसेट है, जिसका इस्तेमाल पहली बार Xiaomi के किसी टैबलेट में किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 13.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 16GB तक RAM, 1TB तक स्टोरेज, 12,000mAh की बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और आठ स्पीकर्स जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
13.3 इंच का बड़ा और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
Xiaomi Pad 9 Pro Max में 13.3 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 3408×2272 पिक्सल है और स्क्रीन 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। इसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद रहने की उम्मीद है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। साथ ही HDR10 और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। बड़े स्क्रीन साइज के बावजूद कंपनी ने टैबलेट की बॉडी को काफी स्लिम रखा है और इसकी मोटाई सिर्फ 5.67mm है।
Xuanjie O3 चिप से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में Xiaomi का नया Xuanjie O3 चिपसेट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह पहली Xiaomi टैबलेट है जिसमें इस चिप का इस्तेमाल हुआ है। इसे TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। चिप में 24 बिलियन ट्रांजिस्टर के साथ 10-कोर CPU दिया गया है। इसमें दो C1-Ultra कोर 4.35GHz तक, चार C1-Premium कोर 3.68GHz तक और चार C1-Pro कोर 3.15GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं।
ग्राफिक्स के लिए 16-कोर Mali-G2-Ultra GPU और AI से जुड़े कामों के लिए चार-कोर NPU दिया गया है। कंपनी के अनुसार NPU 200 TOPS तक AI परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज
Xiaomi Pad 9 Pro Max में LPDDR5X RAM का इस्तेमाल किया गया है। टॉप-एंड 16GB+1TB वेरिएंट में CXMT की LPDDR6 मेमोरी दी गई है, जिसकी स्पीड 10,667Mbps तक है। भारी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल इस्तेमाल के दौरान टैबलेट को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए कंपनी ने इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया है। डिवाइस में 3,038mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम और 10,112mm² का ग्रेफाइट शीट इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा Xiaomi के Surge P3 और Surge G1 चिप्स भी मौजूद हैं।
50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। बड़े डिस्प्ले और हाई-एंड हार्डवेयर के साथ यह कैमरा सेटअप वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और सामान्य फोटोग्राफी के लिए उपयोगी हो सकता है।
12,000mAh बैटरी के साथ 120W चार्जिंग
बैटरी Xiaomi Pad 9 Pro Max की सबसे खास खूबियों में शामिल है। इसमें 12,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 53 मिनट लगते हैं। इसके अलावा इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स जरूरत पड़ने पर दूसरे कंपैटिबल डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।
Android 17 पर आधारित Surge OS 4
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Xiaomi Pad 9 Pro Max Surge OS 4 पर चलता है, जो Android 17 पर आधारित है। ऑडियो के लिए इसमें आठ स्पीकर्स और छह माइक्रोफोन दिए गए हैं। ऐसे में वीडियो देखने, गेमिंग और म्यूजिक सुनने के दौरान बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
Wi-Fi 7 और USB 3.2 Gen 2 का सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 7 का सपोर्ट दिया गया है। वहीं वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए USB 3.2 Gen 2 पोर्ट मौजूद है। यह पोर्ट DP-in वीडियो इनपुट को भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने फिंगरप्रिंट आधारित अनलॉकिंग फीचर दिया है। Xiaomi के मुताबिक, टैबलेट को कुछ कंपैटिबल Xiaomi कारों में रियर स्मार्ट स्क्रीन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Xiaomi Pad 9 Pro Max की कीमत
कीमत की बात करें तो Xiaomi Pad 9 Pro Max के 8GB+256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4,799 युआन रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 67,500 रुपये के बराबर है। वहीं 12GB+256GB मॉडल की कीमत 5,299 युआन और 16GB+256GB मॉडल की कीमत 5,799 युआन है। 12GB+512GB वेरिएंट 6,099 युआन और 16GB+512GB मॉडल 6,599 युआन में पेश किया गया है।
तीन कलर ऑप्शन में आया टैबलेट
Xiaomi Pad 9 Pro Max को कंपनी ने Rich Wine Red, Silver और Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। फिलहाल यह टैबलेट चीन के बाजार में पेश किया गया है। भारत समेत दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसको लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।











