Tuesday, September 22, 2026
Homeराष्ट्रीयLPG सब्सिडी पर बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये...

LPG सब्सिडी पर बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

रसोई वाले गैस सिलेंडर के लिए सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है। अब LPG सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से सब्सिडी का नया नियम लागू हो जाएगा। अगर ग्राहक को सस्ता गैस सिलेंडर चाहिए तो उसे आधार का ऑथेंटिकेशन करवाना होगा। अगर ऐसा नहीं करवाया जाता है तो सब्सिडी का पैसा खाते में नहीं आएगा। आइए जानते हैं कैसे होगा पूरा प्रोसेस।

घरेलू LPG पर सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से ये नियम लागू हो जाएंगे। अब सस्ते सिलेंडर, यानी सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आपका आधार ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी होगा। 1 अक्टूबर से उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) करवा लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार से इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर पर यह अनिवार्यता इसलिए लगाई गई है ताकि सब्सिडी वाला सिलेंडर असली घरेलू परिवारों तक पहुंच सके और कमर्शियल कामों में इसका दुरुपयोग रोका जा सके। नई वैरिफिकेशन से सरकार कनेक्शन की डुप्लीकेसी पर लगाम लगाना चाहती है। साथ ही सब्सिडी का प्रोसेस पहले से ज्यादा पारदर्शी हो जाएगा और सब्सिडी असली जरूरतमंद ग्राहकों तक पहुंच पाएगी। जो ग्राहक BAA नहीं करवाते हैं, उन्हें भी सिलेंडर मिलता रहेगा, लेकिन सब्सिडी के पात्र नहीं होंगे।

BAA कराने के तीन आसान तरीके

LPG कनेक्शन का बायोमीट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) कराने के लिए ग्राहकों के पास तीन आसान विकल्प हैं। पहला तरीका यह है कि जब LPG सिलेंडर की डिलीवरी करने वाला व्यक्ति आपके घर पहुंचे, तो संबंधित ऑयल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए मौके पर ही आपका बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा किया जा सकता है। दूसरा विकल्प गैस एजेंसी का है। अगर आप खुद जाकर BAA करवाना चाहते हैं, तो अपने क्षेत्र के गैस डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर आधार ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं।

इसके अलावा ग्राहक घर बैठे अपनी गैस कंपनी के मोबाइल ऐप से भी BAA पूरा कर सकते हैं। Indane ग्राहक IndianOil ONE App, Bharatgas ग्राहक HelloBPCL App और HP Gas ग्राहक HP PAY App के जरिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं। यानी ग्राहकों के पास अपनी सुविधा के अनुसार BAA पूरा करने के लिए घर बैठे ऑनलाइन और गैस एजेंसी पर जाकर ऑफलाइन, दोनों विकल्प मौजूद हैं।

Related Articles

Latest News