Vivo V50 कंपनी के लोकप्रिय स्मार्टफोन्स में से एक है, जिसे वीवो ने फरवरी 2025 में लॉन्च किया था। अब यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रहा है। Vivo V50 पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के चलते इसे करीब 10 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो फोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं Vivo V50 पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर और इसकी नई कीमत के बारे में।
Vivo V50 धमाकेदार छूट
Vivo V50 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। फोन की MRP 42,999 रुपये है, लेकिन Flipkart पर यह 19% की छूट के बाद 34,991 रुपये में लिस्टेड है। यह कीमत फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। यानी कंपनी की ओर से सीधे 8,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर का लाभ उठाकर फोन को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से Vivo V50 खरीदते हैं, तो आपको 1,750 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस तरह फोन पर कुल डिस्काउंट 9,750 रुपये तक पहुंच जाता है और इसकी प्रभावी कीमत करीब 33,241 रुपये रह सकती है। यानी MRP के मुकाबले लगभग 10 हजार रुपये सस्ते में फोन खरीदने का मौका है। हालांकि, बैंक ऑफर की पात्रता और शर्तें लागू हो सकती हैं। ऑफर और कीमत की ताजा जानकारी के लिए Flipkart के संबंधित सेल पेज को जरूर चेक करें।
Vivo V50 खासियत की बात करें तो –
Vivo V50 में 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट इसमें दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69 रेटिंग से लैस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
कैमरा मचाएगा बवाल
फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 शामिल है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।








