Wednesday, September 16, 2026
Homeराष्ट्रीयRailway: त्योहारों पर बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी, जबलपुर-हरिद्वार, निजामुद्दीन सहित स्पेशल ट्रेनों की...

Railway: त्योहारों पर बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी, जबलपुर-हरिद्वार, निजामुद्दीन सहित स्पेशल ट्रेनों की 54 सेवाएं

जबलपुर. रेलवे द्वारा दुर्गा, दिवाली एवं छठ पूजा त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जबलपुर-हजऱत निजामुद्दीन-जबलपुर, जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर, रीवा-रानी कमलापति-रीवा एवं कटनी-सतना-कटनी (अनारक्षित) के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेनों की 54 सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है. इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे.

कटनी-सतना-कटनी प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (13-13 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09015 कटनी से सतना आरक्षित स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन 10 अक्टूबर से 22 नवम्बर 2026 तक कटनी स्टेशन से प्रात: 05:45 बजे प्रस्थान कर करेगी और उसी दिन सुबह 08:45 बजे सतना स्टेशन पहुंचेगी. (13 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 09016 सतना से कटनी आरक्षित स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन दिनांक 10 अक्टूबर से 22 नवम्बर 2026 तक सतना स्टेशन से शाम 18:30 बजे प्रस्थान कर करेगी और उसी दिन रात 20:50 बजे कटनी स्टेशन पहुंचेगी. (13 सेवाएं)

ठहराव :- यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर,मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां स्टेशनों पर रुकेगी.

रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन (04-04 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 02192 रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17 एवं 24 अक्टूबर और 07 एवं 14 नवम्बर 2026 को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी. (04 सेवाएं), गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति से रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17 एवं 24 अक्टूबर और 07 एवं 14 नवम्बर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी. (04 सेवाएं)

ठहराव :- यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी.

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (05-05 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2026 तक जबलपुर स्टेशन से रात 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी. (05 सेवाएं), गाड़ी संख्या 01708 हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2026 तक हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 15:45 बजे से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 09:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी. (05 सेवाएं)

ठहराव :- यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा एवं कोसीकलां  स्टेशनों पर रुकेगी.

जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (05-05 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01703 जबलपुर से हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 22 अक्टूबर से 19 नवम्बर 2026 तक जबलपुर स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14:20 बजे हरिद्वार पहुँचेगी. (05 सेवाएं), गाड़ी संख्या 01704 हरिद्वार से जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 23 अक्टूबर से 20 नवम्बर 2026 तक हरिद्वार स्टेशन से दोपहर 15:10 बजे से रवाना होगी और अगले दिन शाम 16:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी. (05 सेवाएं)

ठहराव :- यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़; खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी एवं रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी.

Related Articles

Latest News