Homeमध्य प्रदेशविद्युत परिवार के अनिल शर्मा को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में पूर्णकालिक मैच...

विद्युत परिवार के अनिल शर्मा को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में पूर्णकालिक मैच रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में कार्यरत अनिल शर्मा ने खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए विद्युत परिवार के साथ जबलपुर का नाम भी रोशन किया है। उन्हें मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) द्वारा आयोजित होने वाली सभी अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए पूर्णकालीन मैच रेफरी नियुक्त किया गया है।

अनिल शर्मा का चयन एमपीसीए द्वारा मैच रेफरी की नियुक्ति के लिए पहली बार आयोजित कठिन सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। उन्होंने आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्धारित पैटर्न पर आयोजित इस परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

जबलपुर से मैच रेफरी नियुक्त होने वाले पहले खिलाडी अनिल शर्मा जबलपुर से मैच रेफरी नियुक्त होने वाले पहले खिलाडी हैं। मैच रेफरी के रूप में उनकी जिम्मेदारी प्रतियोगिताओं का संचालन एमपीसीए के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों, अंपायरों और आयोजकों द्वारा आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) का पालन सुनिश्चित कराने का दायित्व भी उनके पास रहेगा।

प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने दी बधाई

एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने अनिल शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा की यह उपलब्धि पूरे विद्युत परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता से खेल के क्षेत्र में भी विद्युत परिवार की पहचान बनी है।

Related Articles

Latest News