मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रि-परिषद् द्वारा बुधवार को देश के अग्निवीरों के लिए सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि इस दूरदर्शी निर्णय के अंतर्गत चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों को निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर दो वर्ष की अतिरिक्त राष्ट्रसेवा का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि योग्य एवं इच्छुक अग्निवीरों को पहले की तरह सेना के नियमित कैडर में शामिल होने का अवसर भी मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय देश की युवा शक्ति को सुदृढ़ और राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगा।








