जबलपुर,। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में अधीक्षण अभियंता के दायित्वों का निर्वहन कर रहे संजय कुमार ओखदे को आज सेवानिवृत्त होने पर अधिकारिक रूप से विदाई दी गई। संजय कुमार ओखदे राज्य विद्युत मण्डल, पूर्व क्षेत्र विद्युत विद्युत वितरण कंपनी, मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग और एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में 38 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने सेवानिवृत्त हो रहे संजय कुमार ओखदे को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे ओखदे ने राज्य विद्युत मण्डल व विद्युत कंपनियों में कार्यरत रहते हुए जहां अभियांत्रिकीय ज्ञान व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं विद्युत टैरिफ व कॉमर्शियल विषयों में अपनी विशेषज्ञता से विद्युत कंपनियों के हित संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यपालक निदेशक ने उनके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामना दी।
संजय कुमार ओखदे ने 38 वर्षों के सेवाकाल को स्मरण करते हुए कहा कि उनको इस बात का गर्व रहा है कि वे देश के सर्वोत्तम विद्युत कंपनियों में कार्यरत रहे, उन्हें यहां सीखने को मिला और बेहतर कार्य करने के अवसर मिले। संजय कुमार ओखदे ने सेवाकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक पावर मैनेजमेंट राजीव गुप्ता, मुख्य वित्तीय अधिकारी शिशिर तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक स्टेट प्लानिंग सेल पीके जैन, मुख्य महाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी संजीव खरे, मुख्य महाप्रबंधक रेगुलेटरी अखिलेश कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनुराग नायक, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक आलोक दास, महाप्रबंधक नितिन खत्री, महाप्रबंधक निशांत सिसोदिया, महाप्रबंधक श्रीकांत विष्णु भड़कमकर, महाप्रबंधक संतोष कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक रवीन्द्र खरे, अतिरिक्त निदेशक सतीश दिघे, महाप्रबंधक सिविल मिलिन्द चौधरी, प्रबंधक मानव संसाधन पराग मिश्रा, उप महाप्रबंधक अंकुर गुप्ता व कमलेश दास, उप महाप्रबंधक प्रतीक पंथ, लेखराम भोर व संजय आनंद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी पंकज स्वामी ने किया।







