WCRMS के प्रयासों से मिली रेलकर्मियों के दिव्यांग आश्रितों के लिए  आर्थिक सहायता की स्वीकृति

पश्चिम मध्य रेलवे में कार्यरत रेल कर्मियो के आश्रिात दिव्यागों को आर्थिक सहायता हेतु वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा लंबे समय से प्रकरण रेल प्रशासन के समक्ष रखा था।

संघ के महामंत्री अशोक शर्मा तथा कार्यकारी महामंत्री व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि संघ अध्यक्ष डॉ आरपी भटनागर की प्रेरणा से रेल मजदूर संघ ने 360 रेल कर्मचारियो के आश्रित दिव्यांगो को प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के मुद्दे को केन्द्रीय कर्मचारी हित निधि के समक्ष विगत जुलाई में आयोजित बैठक में रखा था।

उक्त बैठक में संघ के जबलपुर प्रतिनिधि डीपी अग्रवाल , भोपाल प्रतिनिधि एके दुबे तथा कोटा के प्रतिनिधि तेज सिंह धाकड़ शामिल थे। संघ प्रतिनिधियो ने इसके अतिरिक्त रेलकर्मचारियो के चश्में व दाँत के निर्वाह प्रतिपूर्ति भत्ते के लिए 27 लाख की राशि तीनो मंडलो समेत मुख्यालय व कोटा भोपाल कारखानो के लिए प्रस्तावित किया था।

साथ ही रेल कर्मचारियों के 1841 बच्चो को एक समान 18 हजार रुपये शिक्षण छात्रवृत्ति के लिए प्रस्तावित हुये। महामंत्री ने बताया कि अततः विगत सप्ताह रेल प्रशासन ने उपरोक्त सम्पूर्ण प्रकरणों हेतु आर्थिक सहायता राशि पर मुहर लगा दी।

इस अवसर पर संघ के संयुक्त महामंत्री एस.के. वर्मा महामंत्री श्रीमति सविता त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, आर.ए. सिंह, डी.एन. यादव, जेपी मीना, दीपक केसरी, एस.आर. बाउरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।