आईसीसी की वन डे रैंकिंग में विराट कोहली कोई मैच न खेलते हुए भी पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।जिसके बाद रैंकिग के शीर्ष दो स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा हो गया है।
यह दूसरा अवसर है जब रोहित शर्मा आईसीसी की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं। वे इसी साल जुलाई में भी दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। एशिया कप में रोहित 317 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सर्वोच्च स्कोर रहे थे, जिसका फायदा उन्हें मिला है।
इसके अलावा एशिया कप सीरीज में सबसे ज्यादा 342 रन बनाने वाले शिखर धवन रैंकिंग में चार स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव भी गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह टूर्नामेंट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के साथ विकेट लेने के मामले में शीर्ष पर रहे। तीनों गेंदबाजों ने 10-10 विकेट लिये।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



