एमपी में 40 साल की नौकरी के बाद भी नहीं मिली पदोन्नति, इंतजार में रिटायर हो गए सहायक शिक्षक

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला संरक्षक योगेन्द्र दुबे, अटल उपाध्याय ने बताया है कि 35 से 40 वर्ष की सेवा पूर्ण चुके सहायक शिक्षकों को एक भी पदोन्नति नहीं दी गई है। जिस पद इन भर्ती हुई थी उसी पद से सेवानिवृत्त हो रहे या निधन हो चुका।

उन्होंने बताया कि योग्यता एवं वेतनमान के अनुसार पदनाम नहीं दिया जा रहा। वहीं 8, 16, 24, 30 वर्ष की सेवा पूर्णता पर चार स्तरीय समयमान वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। तृतीय समयमान 5400 का और चतुर्थ समयमान 6600 का मिलना चाहिए,अर्जित अवकाश की पात्रता नहीं है, योग्यता एवं वेतनमान के अनुसार कार्य करने के अवसर नहीं है। प्रदेश में करीबन 15000 सहायक शिक्षकों की इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश शासन के मंत्री परिषद के समक्ष इन समस्याओं के निराकरण का मांगपत्र दिया है, लेकिन आज भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है। आज समस्याओं के निराकरण करने का मांगपत्र मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम का जबलपुर प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव को दिया गया, उन्होंने कर्मचारियों के हित में निर्णय करवाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, योगेंद्र मिश्रा, जवाहर केवट, नरेंद्र सैन, मनीष जैन, यूएस करोसिया, शहजाद सिंह द्विवेदी, विश्वदीप पटैरिया, देव दोनेरिया, प्रशांत सोंधिया, नरेश शुक्ल, रविकांत दहायत, मुकेश, अजय दुबे, गोविंद विलथरे, रजनीश पांडेय, हरिशंकर गौतम ने सहायक शिक्षकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किये जाने की मांग की है।