Friday, April 24, 2026
Homeआस्थासूर्य की राशि में होगा 17 सितंबर को परिवर्तन: यहां पढ़िए आपके...

सूर्य की राशि में होगा 17 सितंबर को परिवर्तन: यहां पढ़िए आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

सूर्य देव को भारतीय ज्योतिष में राजा माना जाता है। यह पूर्व दिशा का स्वामी, पुरुष, रक्त वर्ण, पित्त प्रकृति और पाप ग्रह है। सूर्य आत्मा, स्वभाव, योग्यता, राज्य और देवालय का सूचक तथा पितृकारक है। पिता के संबंध में सूर्य से विचार किया जाता है। नेत्र कलेजा और स्नायु आदि पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। यह सप्तम स्थान में बली माना गया है। इससे शारीरिक रोग, सिरदर्द, टीबी, महाज्वर, नेत्र विकार, मानसिक रोग, अपमान आदि का विचार किया जाता है।

सूर्य वर्तमान में 17 अगस्त से सिंह राशि में हैं। 17 सितंबर को प्रातः 7:38 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके उपरांत 17 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे के 36 मिनट पर तुला राशि में, 16 नवंबर को रात्रि 7:25 बजे वृश्चिक राशि में और 16 दिसंबर को दिन में 10:06 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

इसके उपरांत 14 जनवरी को रात्रि 8:51 बजे मकर राशि में, 13 फरवरी को दिन के 9:51 बजे कुंभ राशि में तथा 15 मार्च को प्रातःकाल 6:43 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 15 मार्च से 31 मार्च तक मीन राशि में ही रहेंगे। सूर्य का कन्या राशि में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रहेगा। इस अवधि में विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव होगा।

मेष राशि

शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की कम संभावना है।

वृष राशि

आपको अपनी संतान से सुख मिलेगा। संतान का सहयोग आपको प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। धन आने का उत्तम योग है।

मिथुन राशि

समाज में सम्मान प्राप्त होगा। कार्यालय में आखिर स्थिति अत्यंत उत्तम होगी।

कर्क राशि

क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य साथ देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यक्तियों को इस अवधि में धन प्राप्ति होने की संभावना है। छोटी मोटी दुर्घटना भी हो सकती है।

कन्या राशि

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। तरक्की होने की संभावना है।

तुला राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। नए शत्रु बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

धन आने का उत्तम योग है। आपको अपनी संतान से सहयोग कम प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

धनु राशि

अगर आप किसी कार्यालय में कार्य करते हैं तो आप को अपने कार्यालय के कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आप किसी शासकीय कार्य को करना चाहते हैं तो उसमें भी आप सफल हो सकते हैं।

मकर राशि

इस अवधि में मकर राशि के जातकों का भाग्य साथ देगा। साथ ही इनको क्रोध भी अधिक आएगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। दुर्घटना हो सकती है।

मीन राशि

शादी के कार्य में बाधा पड़ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
मोबाइल- 8959594400
व्हाट्सएप- 7566503333

Related Articles

Latest News