मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच द्वारा साहित्यिक रचना पाठ तथा सम्मान समारोह आयोजित

मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच कि ओर से साहित्यिक जगत में एक ऐसी संस्था जो साहित्यि को घर घर पहुचाने के लिए तत्पर है। जन जन तक पहुचाने के लिए तत्पर है। उसकी एक मुहीम के तहत रचनाकार का सम्मान उसके घर उसके शहर उसके गाँव के तहत वर्ष 2010 से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी साहित्यिक कार्यक्रम सम्मान समारोह के रूप में 9 अक्टूबर को लखनऊ शहर में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, विराट खंड, गोमती नगर के प्रांगण के सभागार में आयोजित हुआ।

लखनऊ में आयोजित  कार्यक्रम में रचना पाठ करने वालों के नाम परमानंद पांडेय ने “बस यही गाँव की तकदीर है” लखनऊ से कविता पाठ किया। रजनी गुप्ता, पूनम चंद्रिका, निवेदिता श्रीवास्तव नवी, डॉक्टर अर्चना प्रकाश, डॉक्टर वंदना सिंह, शिल्पी त्रिवेदी, रमेश चन्द्र दिवेदी नैनीताल से पधारे थे, उन्होंने कविता पढ़ा। अपर्णा गुप्ता, हरिलाल राजभर, रेखा बोरा, रमेश चंद दिवेदी चंचल सुल्तानपुर से सुधीर सिंह सुधाकर दिल्ली से सौदागर सिंह देवरिया उत्तर प्रदेश, सियाराम पांडेय शांत लखनऊ, सुधीर सिंह देवरिया, प्रदीप कुमार शुक्ला गोरखपुर, बबिता अग्रवाल लखनऊ, अन्नपूर्णा मालवीय सुभाश्री प्रयागराज, अर्चना प्रकाश लखनऊ, इरा जौहरी लखनऊ, नेडा उस्मानी लखनऊ, हरिलाल राज मऊ उत्तर प्रदेश, आनंद भट्ट लखनऊ, सुधा आदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश, प्रभा कंसल लखनऊ उत्तर प्रदेश, रमेश चंद द्विवेदी नैनीताल उत्तराखंड से।

मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच के ओर से लालबहादुर शास्त्री साहित्य रत्न अंलकार से परमानंद पांडेय को, सुधा आदेश जी को और रमेशचन्द्र द्विवेदी जी को प्रदान किया गया।

इस साहित्य कार्यक्रम में जिन साथियों को संस्था के द्वारा विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाले सदस्यों के नाम अर्चना प्रकाश, इरा जौहरी, अर्पणा गुप्ता, डॉ वंदना तिवारी, रत्ना बापूली रेखा बोरा, सौदागर सिंह, त्रिवेणी प्रसाद दुबे मनीष लखनऊ, हीरालाल राजभर, मऊ उत्तर प्रदेश। सुशील कुमार बाराबंकी, डा अर्चना प्रकाश, डॉक्टर सुरभी सिंह  लखनऊ, अतिया नूर को सम्मानित किया गया।

सम्मान कार्यक्रम के पहले कार्यक्रम के पहले चरण संस्था के उत्तर भारत के राष्ट्रीय संयोजक परमानंद पांडेय संस्था के बारे में कार्यक्रम के बारे में विस्तार से सभी को बताया। संस्था की तरह काम करती है मगसम के सदस्य कैसे बनाएं जाते हैं? मगसम इस समय क्या कुछ काम कर रही है, भविष्य में उसकी क्या योजना है? इस सब के बारे में सुधीर सिंह सुधाकर ने बताया। संस्था किस तरह से 2010 सबसे लेकर अब तक काम कर रही है, इस बारे में बताया।

सम्मान कार्यक्रम के बाद मंचासीन मुख्य अतिथि सियाराम पांडेय शांति विद्यालय में साहित्य कार्यक्रमों  की महत्ता को रेखांकित किया। विद्यालय में साहित्यिक कार्यक्रम ज्यादा हो, इसके लिए इस बात को भी उन्होंने जोर दिया कि संस्थाओं के द्वारा क्या क्या किया जाना चाहिए? इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे रमेशचंद्र दिवेदी ने लोगों को बताया क्या-क्या संस्था से जुड़ने पर उन्हें किस तरह का लाभ प्राप्त हुआ। अच्छे-अच्छे कलमकार साथियों के साथ उनका तथा मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच का जुड़ाव हुआ है। स्थानीय रुप से संस्था की सहभागिता और कैसे संस्था कार्य कर रही है वह प्रशंसा योग्य है।

महाराजा अग्रसेन विद्यालय के सुभाष अग्रवाल जी ने सभी को बधाई संदेश दिया। सम्मान प्राप्त  को बधाई भी उन्होंने दिया। संस्था के कार्यक्रम के अंतिम चरण में कार्यक्रम के अध्यक्ष सौदागर सिंह ने सभी साथियों को बधाई दी। भोजपुरी में एक रचना सुनाकर उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दियाअल्पाहारर के बाद सभी साथियों ने सभी से विदाई ली। अगले कार्यक्रम में मिलने के करके साथ सभी ने फिर दूसरे से विदा ली, मंच का संचालन मंच का मुख्य संचालन सुधीर सिंह सुधाकर ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सौदागर सिंह देवरिया से मुख्य अतिथि सियाराम पांडेय शान्त विशेष अथिति रमेशचन्द्र दिवेदी नैनीताल उत्तराखंड, मंच संचालन सुधीर सिंह सुधाकर राष्ट्रीय संयोजक भारत वर्ष, कार्यक्रम स्वागत परमानन्द पाण्डेय राष्ट्रीय संयोजक, उत्तर भारत व अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास द्वारा किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि आज के इस विशेष कार्यक्रम में जिन भी साथियों का सम्मान होना है, उन सभी को अग्रिम बधाई देना चाहता हूं, जिन साथियों ने पूरे वर्ष भर अपनी रचनाएं पटल पर रखी हैं जिन्हें ग्रीन कार्ड मिले हैं, उन्हें भी बधाई देता हूं। जिन्हें आज सम्मान मिलना है उन सभी साथियों को विशेष रूप से बधाई देना चाहूंगा।

देवरिया, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ बाराबंकी, बलिया, गोरखपुर तथा प्रयागराज से पधारे उन साथियों का विशेष अभिनंदन करना चाहता हूं, जिन्होंने इतनी दूर से आकर इस कार्यक्रम का शोभा बढ़ाई है और साथ में इस साहित्यिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम में पधारे मीडिया से हमारे सम्मानित पत्रकार बन्धु और अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण संरक्षिका, डा श्रीमती मधु पाठक, उपाध्यक्ष, दिग्विजय मिश्र महासचिव राधेश्याम पांडेय संयुक्त सचिव जे पी सिंह, पुनीत निगम, कोषाध्यक्ष प्रसून पांडेय, संप्रेक्षक शाश्वत पाठक डी डी मिश्र सिद्धार्थ चतुर्वेदी सतीश पांडेय डी यन पांडेय, निर्मलेन्द्र त्रिपाठी विनीत तिवारी, गाया नाथ यादव, मधु श्रीवास्तव योगेश्वर मिश्र ऊषा कान्त मिश्र, सुनील मिश्र जगदीश राय सुदर्शन दुबे और अन्य न्यासी, सदस्य गण सहीत स्थानीय सभी सम्मानित गण मान्य लोग उपस्थित रहे, विशेष रूप से हम आभारी हैं सुभाष अग्रवाल, उनकी पत्नी श्रीमती बबीता अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जिनकी प्रेरणा से आज के कार्यक्रम के लिए ये महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज के प्रांगण में जो कार्यक्रम हेतु ये सभागार सुगम हो सका है।

अंत में परमानन्द पाण्डेय राष्ट्रीय संयोजक, उत्तर भारत व अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास द्वारा इस साहित्यिक सम्मान कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया आभार व्यक्त किया गया।