Homeराष्ट्रीयसंसद का शीतकालीन सत्र 4 से 22 दिसंबर तक, सरकार ने 2...

संसद का शीतकालीन सत्र 4 से 22 दिसंबर तक, सरकार ने 2 दिसंबर को बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक

संसद का शीतकालीन अधिवेशन 4 दिसंबर, 2023 को शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन यह अधिवेशन 22 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो सकता है। 19 दिनों की अवधि में कुल 15 बैठकें होंगी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी संसद के शीतकालीन अधिवेशन की शुरुआत से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

सर्वदलीय बैठक 2 दिसंबर, 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे संसद पुस्तकालय भवन, नई दिल्ली में होगी।

Related Articles

Latest News