Homeमध्य प्रदेशलोक सेवकों के ग्रेड पे और पदनाम में परिवर्तन वर्षों से लंबित,...

लोक सेवकों के ग्रेड पे और पदनाम में परिवर्तन वर्षों से लंबित, अब तक नहीं हुआ मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल

सरकार की घोषणा के बाद भी अधिकारियों की मनमानी के चलते लोक सेवकों का ग्रेड पे और पदनाम परिवर्तन वर्षों से लंबित है। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि बहुउद्देशीय पुरुष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पदनाम परिवर्तन कर ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयक किया जावे एवं सुपरवाईजर का पदनाम परिवर्तन कर क्षेत्रीय स्वास्थ्य समन्वयक किया जावे तथा बीईई का पदनाम परिवर्तन कर खण्ड प्रशिक्षक अधिकारी कर राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जावे।

साथ ही पुरूष एवं महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3200 दिया जाये तथा सुपरवाईजर पुरुष एवं महिला का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3600 तथा बीईई एवं एमआई का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 दिया जाये। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी कि पुरुष एवं महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पदनाम परिवर्तित किया जायेगा, परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते पदनाम परिवर्तन आज तक नहीं हो पाया है।

शिक्षा एवं राजस्व विभाग में राजपत्र एवं आदेश प्रसारित कर पदोन्नति करने निर्देश दिये गये हैं, ठीक इसी प्रकार शिक्षा एवं राजस्व विभाग की तर्ज पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी पदोन्नत हेतु राजपत्र एवं आदेश प्रसारित किये जायें, अन्यथा संघ धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

संघ के अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, मनोज सिंह, वीरेन्द्र चंदेल, एसपी बाथरे, अंकित चौरसिया, शैलेन्द्र दुबे, सीएन शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, घनश्याम पटेल, चूरामन गूजर, संदीप चौबे, तुषरेन्द्र सिंह, नीरज कौरव, निशांक तिवारी, नवीन यादव, अशोक मेहरा, अमित पटेल, शिशिर श्रीवास्तव, नीतेश राठौर, मधुर कपूर, सतीश देशमुख, रमेश काम्बले, पंकज जायसवाल, प्रीतोष तारे, शेरसिंह, मनोज सिंह, अभिषेक वर्मा, वीरेन्द्र पटेल, रामकृष्ण तिवारी, रितुराज गुप्ता, अमित गौतम, अनिल दुबे, अतुल पाण्डे आदि ने मुख्य सचिव मप्र शासन से मांग की है कि पुरूष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पदनाम एवं वेतनमान की विसंगति शीघ्र दूर की जाये।

Related Articles

Latest News