Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में ADG रैंक के पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, चंचल...

एमपी में ADG रैंक के पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, चंचल शेखर होंगे जबलपुर संभाग के प्रभारी

मध्य सरकार ने एडीजी रैंक के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गृह विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि ADG रैंक के अधिकारियों को संभागीय स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा ली जा रही बैठकों में कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित दिये गये निर्देशों का पालन कराना।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि जिलों में यदि कोई विषय पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के समन्वय से संबंधित है जो इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से परस्पर समन्वय स्थापित कराकर उनका निराकरण कराया जाना एवं उक्त तथ्य को पुलिस महानिदेशक मप्र के संज्ञान में लाना।

दो माह में कम से कम एक बार संभाग अन्तर्गत जिलों का भ्रमण करना एवं प्रत्येक माह वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस के कार्यों की समीक्षा करना। कानून व्यवस्था, अन्य त्यौहार एवं आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करना।

अनियमित एवं अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध की समीक्षा, कार्यवाहक व्यवस्था व समयबद्ध समयमान एवं वेतनमान प्रदान किये जाने की समीक्षा, प्रत्येक जिलें में पुलिस बैण्ड़ का गठन, आदतन अपराधियों, जिनके द्वारा पूर्व अपराध में जमानत प्राप्त की गई है, उन जमानत के निरस्ती संबंध में विधिवत कृत कार्यवाही की समीक्षा, पुलिस थानों के सीमा का युक्तियुक्त करण व माननीय मुख्यमंत्री जी के अन्य सभी निर्देशों का विधिवत पालन सुनिश्चित कराना।

चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों के संबंध में मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराना। मुख्यमंत्री द्वारा संभाग स्तर पर ली जा रही बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना।

Related Articles

Latest News