Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशविधायक डॉ अभिलाष पांडेय ने किया स्वास्थ्य प्रकोष्ठ विभागीय समिति के कैलेंडर...

विधायक डॉ अभिलाष पांडेय ने किया स्वास्थ्य प्रकोष्ठ विभागीय समिति के कैलेंडर का विमोचन

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ विभागीय समिति के कैलेंडर का विमोचन विधायक डॉ अभिलाष पांडेय के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनमोहन नगर में किया गया।

विधायक डॉ अभिलाष पांडेय ने कर्मचारियों को शुभकामनांए दी एवं जबलपुर शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए निरंतर कार्य करते रहने हेतु तत्पर रहने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में डॉ संजय मिश्रा क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं डॉ एसएस दाहिया शहरी नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।

विधायक डॉ अभिलाष पांडेय ने संघ के कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि यह कैलेंडर समस्त कर्मचारियों के लिए सामान्य अवकाश एवं महत्वपूर्ण जयंती एवं कलेक्टर द्वारा प्रदाय अवकाशों की जानकारी के लिए उपयुक्त है। इसका वितरण जबलपुर जिले के जिला अस्पताल एवं समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों एवं शहरी परिवार कल्याण केन्द्रों में किया जायेगा।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, अंकित चौरसिया, शैलेन्द्र दुबे, रफी अहमद, संदीप नामदेव, तुषरेन्द सिंह,वीरेन्द्र चंदेल, एस.पी. बाथरे, अमित पटेल, योगेश कपूर, पंकज जायसवाल, सतीश देशमुख, प्रीतोष तारे, आकाश गुप्ता, महेन्द्र चौधरी, मधुर कपूर नीरज कौरव जवाहर लोधी सुरेश दाहिया आदि कर्मचारी कैलेंडर के विमोचन में उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News