Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयप्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन चेहरा छिपाकर राम मंदिर पहुंचे अनुपम खेर

प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन चेहरा छिपाकर राम मंदिर पहुंचे अनुपम खेर

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित अतिथियों के साथ शामिल होने के बाद अनुपम खेर दूसरे दिन मंगलवार को अलग से आम आदमी की तरह भगवान राम के दर्शन किये। इस बार वे अपना चेहरा ढककर राम मंदिर गए थे। उन्होंने सिर पर टोपी पहनी थी और चेहरे को मफलर से ढका हुआ था, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके।

राम मंदिर में भगवान रामचन्द्र की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर देशभर में उत्साह का माहौल देखा गया। कई शहरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस समारोह में कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर अयोध्या में भारी तैयारियां की गईं। मंदिर परिसर को फूलों से भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आलिया भट्ट , रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रोहित शेट्टी, अनुपम खेर, कंगना रनौत, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने भाग लिया।

समारोह के तीसरे दिन बुधवार को अनुपम खेर का एक वीडियो सामने आया है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन मंदिर में भारी भीड़ थी। इस भीड़ में भी अनुपम खेर ने आम आदमी की तरह राम के दर्शन किये। इस वीडियो में दिख रहा है कि अनुपम खेर अपना चेहरा ढककर राम मंदिर गए थे। उन्होंने सिर पर टोपी पहनी थी और चेहरे को मफलर से ढका हुआ था, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कृपया अंत तक देखे: कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गदगद हो उठा। लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था।जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, “भैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा! राम लल्ला ने पहचान लिया!” अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है।

Related Articles

Latest News