Sunday, October 27, 2024
Homeलोकमंचइतिहास के पन्नों में 28 जनवरीः कभी भारत में घड़ी का मतलब...

इतिहास के पन्नों में 28 जनवरीः कभी भारत में घड़ी का मतलब ‘एचएमटी’ रहा है

देश-दुनिया के इतिहास में 28 जनवरी का इतिहास तमाम अहम वजह से दर्ज है। मगर इस तारीख का खास महत्व भारत में बनने वाली एचएमटी घड़ी से है। इस ब्रॉन्ड की घड़ियों की पहली फैक्टरी की स्थापना 1961 में 28 जनवरी को बेंगलुरु में हुई थी। अब तो बहुत कम लोग घड़ी का इस्तेमाल करते हैं। डिजिटलाइजेशन की वजह से घड़ी की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। चाबी वाली घड़ियों की जगह अब बाजार में एनालॉग वॉच प्रचलन में आ गई है। यह कहा जा सकता है कि बदलते समय के साथ ही घड़ियों का रूप भी काफी बदल चुका है। घड़ियों का एक दौर ऐसा भी था, जब घड़ी मतलब सिर्फ एचएमटी हुआ करता था। नब्बे के दशक का वह दौर आज भी जिन लोगों को याद होगा, वह जानते होंगे कि कैसे उस जमाने में एचएमटी लोगों की शान बन गई थी।

वह ऐसा दौर था, जब परीक्षा पास करने पर बच्चों को उपहार में एचएमटी घड़ी दी जाती थी। शादियों में दूल्हे को एचएमटी घड़ी ही देने का रिवाज बन गया था और ऑफिस से रिटायर होने पर स्मृति चिह्न के तौर पर भी एचएमटी घड़ी ही दी जाती थी। अब एचएमटी सिर्फ इतिहास और गुजरा हुआ दौर बन कर रह गई है। करीब 50 सालों तक लोगों की कलाई में बंधकर शोभा बढ़ाने वाली एचएमटी घड़ी अब बहुत कम लोगों के हाथों में दिखती है।1970 में एचएमटी ने सोना और विजय ब्रांड के नाम के साथ क्वार्ट्ज घड़ियों को बनाना शुरू किया था। इस ब्रॉन्ड ने तीन दशक तक देश में राज किया है। कंपनी की टैगलाइन ‘देश की धड़कन’ हुआ करती थी। 1993 में जब दुनिया के लिए भारतीय बाजार को खोल दिया गया, तभी से एचएमटी का बुरा समय शुरू हो गया था। तब भी कंपनी को यह समझने में देर हो गई समय देखने के साथ ही अब लोगों के लिए घड़ी फैशन स्टेटमेंट भी बन गई थी। तब भी समय के साथ एचएमटी घड़ी में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसके बाद से कंपनी की माली हालत खराब होने लगी। यहीं से इसका बुरा समय शुरू हुआ। लगातार घाटे की वजह से आखिरकार सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1556ः मुगल शासक हुमायूं की मौत।

1813ः युनाइटेड किंगडम में पहली बार प्राइड ऐंड प्रेजुडिस किताब का प्रकाशन।

1835ः पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत।

1860ः ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटाया।

1878ः ‘येल डेली न्यूज’ यूनाइटेड स्टेट्स से प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।

1878ः अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज लगा।

1887ः फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।

1909ः क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त।

1932ः जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्जा किया।

1933ः चौधरी रहमत अली खां ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।

1935ः आइसलैंड गर्भपात को कानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।

1942 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।

1943 – एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।

1945 – अमेरिकी ट्रकों का काफिला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।

1961ः एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्टरी की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गई।

1962ः अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुंचने में विफल।

1964ः दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।

1986ः कैप कैनवरल प्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ में विस्फोट। सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

1992ः अल्जीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ ने इस्तीफा दिया।

1997ः चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गए।

1998ः राजीव गांधी हत्याकांड में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।

1999ः भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

2000ः अंडर-19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।

2002ः झारखंड के गुमला जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट में नौ पुलिस कर्मियों सहित 11 मारे गए।

2002ः पाकिस्तान में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।

2003ः पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़ंत में 42 मरे।

2005ः पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2006ः फ्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल खिताब जीता।

2008ः थाईलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।

2010ः बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को फांसी पर लटकाया गया।

2013ः जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।

जन्म

1865ः स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय।

1918ः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा।

1925ः भारतीय परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना।

1926ः हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार विद्यानिवास मिश्र।

1930ः भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज।

1955ः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी।

2004ः भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा।

निधन

1939ः आयरिश कवि विलियम बटलर योटस।

1984ः भारतीय अभिनेता तथा फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी।

1996ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवकांत बरुआ।

2007ः प्रसिद्ध संगीतकार ओपी नैय्यर।

2017ः भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी। उन्होंने अमेरिका में कई पुरस्कार जीते।

संबंधित समाचार

ताजा खबर