Tuesday, September 15, 2026
Homeराष्ट्रीयअमित शाह और जेपी नड्डा से मिले चिराग, बिहार की स्थिति पर...

अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले चिराग, बिहार की स्थिति पर अपनी चिंताओं से कराया अवगत

नई दिल्ली (हि.स.)। बिहार में जारी सियासी उठापठक के बीच शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने भी दोनों नेताओं से यहीं पर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज बिहार में क्या हो रहा है, ये जानना जरूरी था। इसी मुद्दे पर उन्होंने आज अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक की है। उन्होंने बिहार को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखी हैं। कई मुद्दों पर आश्वासन मिला है। गठबंधन को लेकर स्थिति काफी सकारात्मक है। आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद हमारी पार्टी कोई स्टैंड लेगी। हम आज एनडीए का हिस्सा हैं।

उल्लेखनीय है कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पाला पलटकर भाजपा के साथ आ सकते हैं। वर्तमान में वे राजद के साथ राज्य में सरकार चला रहे हैं। चिराग की पार्टी ने पिछले चुनावों में नीतीश की पार्टी जनता दल (यू) के खिलाफ मोर्चा खोला था और विरोध में चुनाव लड़ा था।

Related Articles

Latest News