Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयचंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री

रांची (हि.स.)। चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थीं। उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं। अब सबकी निगाहें राजभवन पर है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। घोटाला मामले में जांच के दायरे में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। झारखंड टाइगर नाम से मशहूर चंपई सोरेन अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चंपई सोरेन अभी झारखंड के परिवहन मंत्री है। झारखंड मुक्ति आंदोलन के वक्त से चंपई सोरेन झामुमो शिबु सोरेन के साथी रहे हैं। 2005 से सरायकेला से लगातार विधायक हैं। यहां से लगातार 2005, 2009 व 2014 तीन बार चुनाव जीते हैं। हेमन्त सोरेन जब भी सीएम बने, चंपई को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में चंपई सोरेन को खाद्य आपूर्ति और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री रहे।

Related Articles

Latest News