Homeराष्ट्रीयToday's weather : 15 राज्यों में बारिश-आंधी का खतरा, 80Km/h की तेज...

Today’s weather : 15 राज्यों में बारिश-आंधी का खतरा, 80Km/h की तेज हवाओं का अलर्ट

Today’s weather : देशभर में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 मई को यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। खासतौर पर पूर्वी भारत के राज्यों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज तूफान को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी बिहार से लेकर झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तक निचले स्तर पर एक गर्त रेखा बनी हुई है, जिसके कारण कई राज्यों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। इस सिस्टम का असर मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक देखने को मिलेगा।

Today's weather
Today’s weather

पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तेज बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से पहले ताजा अपडेट जरूर जांच लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Today’s weather : How will the weather be in Delhi today?

दिल्ली (11 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 11 मई को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में 11 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Today’s weather : How will the weather be in UP today?

उत्तर प्रदेश (11-13 मई-बारिश-तूफान का अलर्ट): मथुरा, आगरा, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बलरामपुर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में 11 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Today's weather
Today’s weather
Today’s weather : How will the weather be in Bihar today?

बिहार (11 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गया, जहानाबाद, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, और कटिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में 11 मई को को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Today’s weather : How will the weather be in Jharkhand today?

झारखंड (11 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और बोकारो एक बार फिर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Today’s weather : How will the weather be in Uttarakhand today?

उत्तराखंड (11 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Today's weather
Today’s weather
Today’s weather : How will the weather be in Himachal today?

हिमाचल प्रदेश (11 मई- बारिश- आंधी की चेतावनी): शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, मनाली में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Today’s weather : How will the weather be in Rajasthan today?

राजस्थान (12 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, अलवर, अजमेर, सीकर, बीकानेर, भरतपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, आज यानी 11 मई को जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Today’s weather : How will the weather be in Jammu and Kashmir today?

जम्मू-कश्मीर (11- 12 मई- तेज बारिश -आंधी का अलर्ट): श्रीनगर, उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, पुलवामा, मुजफ्फराबाद, बारामूला और पुंछ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।

Today’s weather : How will the weather be in Punjab today?

पंजाब (11-12 मई तेज बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, रूपनगर, लुधियाना, मोगा, बटाला और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

Today’s weather :How will the weather be in Madhya Pradesh today?

मध्य प्रदेश (11 मई- तेज बारिश की चेतावनी): भोपाल, इंदौर, सिंगरौली, रीवा, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, बालाघाट, मांडला, बेतुल और सागर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Related Articles

Latest News