Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयविश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप: डाइविंग मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रिटेन ने जीता स्वर्ण

विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप: डाइविंग मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रिटेन ने जीता स्वर्ण

दोहा (हि.स.)। ब्रिटेन ने दोहा में 2024 विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

थॉमस डेली, एंड्रिया स्पेंडोलिनी सिरिएक्स, स्कारलेट मेव जेन्सेन और डैनियल गुडफेलो ने असाधारण टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए कुल 421.65 अंक अर्जित कर जीत हासिल की, जबकि मेक्सिको और ऑस्ट्रेलिया को क्रमशः रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

अन्य डाइविंग हाइलाइट्स में, ऑस्ट्रेलिया की एलीशा कोलोई महिलाओं की 1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड में विजयी रहीं। 22 वर्षीय कोलोई ने प्रभावशाली 260.50 अंक जुटाए। ब्रिटेन की ग्रेस रीड 257.25 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, उसके बाद मिस्र की महा आइसा रहीं, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में अपने देश के लिए पहला डाइविंग पदक जीता।

पिछले साल जापान के फुकुओका में दोनों स्पर्धाओं में मौजूदा चैंपियन चीन ने इस बार इन दोनों स्पर्धाओं में भाग नहीं लिया।

Related Articles

Latest News