Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनइतिहास के पन्नों में 5 फरवरीः भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स रच...

इतिहास के पन्नों में 5 फरवरीः भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स रच चुकी हैं अंतरिक्ष में इतिहास

देश-दुनिया के इतिहास में 5 फरवरी का इतिहास तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए खास है। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स 5 फरवरी, 2007 को महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में सबसे लंबी अवधि तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान बना चुकी हैं।

सुनीता विलियम्स भारत और दुनिया के लिए चमकता सितारा हैं। वह अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव कल्पना चावला के पास है।

सुनीता का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहियो राज्य में यूक्लिड नगर (स्थित क्लीवलैंड) में हुआ था। उनका पूरा नाम सुनीता लिन पांड्या विलियम्स है। उनके पिता दीपक पाण्डया अमेरिका में डॉक्टर हैं। उनका संबंध गुजरात के अहमदाबाद से है। उनकी मां बॉनी जालोकर पांड्या स्लोवेनिया की हैं। सुनीता विलियम्स सितंबर-अक्टूबर 2007 में भारत आईं थीं। सुनीता के पति माइकल जे विलियम्स उनके सहपाठी रह चुके हैं। सुनीता को वर्ष 2008 में भारत पद्म भूषण से सम्मानित कर चुका है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1679ः जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1783ः इटली के कालाब्रिया में भूकंप।30,000 लोग मारे गए।

1870ः फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।

1900ः अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।

1904ः क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त।

1917ः मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।

1924ः रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।

1931ः मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।

1961ः ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन।

1970ः अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1994ः सरायेवो के बाजार में नरसंहार। 68 लोगों की मौत। 200 घायल।

2004ः पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के गलत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को माफी दी।

2006ः- ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।

2007ः भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

2008ः भारत के पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 2009ः प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा।

2010ः भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।

2020ः यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया।

जन्म

1916ः प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री।

1932ः प्रसिद्ध बांग्ला कवि शंख घोष।

1968ः सिक्किम के राजनीतिज्ञ प्रेम सिंह तमांग।

1990ः भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार।

निधन

664 ईस्वीः प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग।

1927ः भारतीय सूफी संत इनायत खान।

2008ः भावातीत ध्यान के प्रवर्तक महर्षि महेश योगी।

2014ः प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय।

Related Articles

Latest News