Friday, April 24, 2026
Homeआस्थाMauni Amavasya 2024: कब है मौनी अमावस्या? यहां जानिए तिथि और व्रत...

Mauni Amavasya 2024: कब है मौनी अमावस्या? यहां जानिए तिथि और व्रत का महत्व 

सनातन पंचांग के अनुसार यूँ तो प्रत्येक मास में अमावस्या तिथि आती है, लेकिन सनातन मान्यताओं के अनुसार माघ मास में आने वाली मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैं।

पंचांग के अनुसार इस वर्ष मौनी अमावस्या 9 फरवरी को पड़ रही है। अमावस्या तिथि शुक्रवार 9 फरवरी 2024 को प्रात: 8:02 बजे से प्रारंभ होगी और 10 फरवरी को प्रात: 4:28 बजे तक रहेगी। इस दिन भगवान विष्णु के साथ पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है, इससे पाप नष्ट हो जाते हैं। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने और कटु शब्दों को न बोलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है। इस दिन पवित्र नदियों व तीर्थ स्थलों में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन व्रत रखने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है, पितर प्रसन्न होते हैं और पितरों के आशीर्वाद से सारे काम पूरे होते हैं। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि अमावस्या के दिन पितर अपने वंशजों से मिलने जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर पवित्र नदी में स्नान, दान व पितरों को भोजन अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।

मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है, इससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और अमृत के समान फल मिलता है। शास्त्रों में मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने का भी विशेष महत्व बताया गया है, अगर इस दिन मौन रहना संभव न हो तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और भूल से भी किसी को कटु वचन न कहें। इस दिन मन, कर्म और वाणी के जरिए किसी के लिए अशुभ नहीं सोचना चाहिए।

मौनी अमावस्या के दिन प्रातःकाल स्नान नदी, सरोवर या पवित्र कुंड में स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इस दिन व्रत का संकल्प लेने के बाद मौन रहने का प्रयास करना चाहिए। इस दिन भूखे व्यक्ति को भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है, साथ ही अनाज, वस्त्र, तिल, आंवला, कंबल, पलंग, घी और गौ शाला में गाय के लिए भोजन का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और पापों का नाश होता है।

Related Articles

Latest News