Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंदौर को मिला तीसरा पुलिस कमिश्नर, दस वर्ष बाद वापस आए राकेश...

इंदौर को मिला तीसरा पुलिस कमिश्नर, दस वर्ष बाद वापस आए राकेश गुप्ता

इंदौर (हि.स.)। शहर को राकेश गुप्ता के रूप में नया पुलिस कमिश्नर मिला है। मध्यप्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद राकेश गुप्ता तीसरे अधिकारी हैं, जो इंदौर के पुलिस कमिश्नर होंगे। इसके पहले हरीनारायणचारी मिश्रा, मकरंद देउस्कर इंदौर के कमिश्नर रह चुके हैं। अब राकेश गुप्ता यह कमान संभालने जा रहे हैं।

इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता

1999 बैच के आइपीएस राकेश गुप्ता की गिनती सुलझे हुए अफसरों के रूप में होती है। उनका इंदौर कमिश्नर बनना इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इससे पहले वह एडीजी इंदौर देहात का काम संभाल रहे थे। गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पसंद भी माने जाते हैं।

इंदौर के आसपास कई बार रहे पदस्थ

1999 बैच के आइपीएस राकेश गुप्ता वर्ष 2013 में डीआईजी (शहर) की जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निर्वहन कर चुके हैं। वे, वर्ष 2017 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। इसके बाद आईजी प्रशासन (भोपाल), आईजी उज्जैन, एटीएस और इंटेलिजेंस भी रहे। मध्य प्रदेश में जब आयुक्त प्रणाली लागू की गई तो इसके बाद राकेश गुप्ता को ग्रामीण आईजी की कमान सौंप दी गई थी। अब लगभग 10 साल बाद राकेश गुप्ता पुन: पुलिस कमिश्नर बनकर लौटे हैं।

Related Articles

Latest News